युवा अनुशासन,समर्पण और सेवा से राष्ट्रनिर्माण में योगदान करें-अमित पाठक

बिसौली- क्षेत्र के सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्धघाटन कालेज के प्रबंधक अमित पाठक व नेहरू इंटर कालेज रुदायन के प्रधानाचार्य आलोक पाठक ने मां सरवस्ती के समक्ष दीप प्रज्जलित करने के साथ प्रारंभ हुआ।
इस अवसर पर कालेज के प्रबंधक व मुख्य वक्ता अमित पाठक ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि एनएसएस युवाओं में सेवा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करता है।ऐसे शिविर विद्यार्थियों को समाज के प्रति उत्तरदायित्व समझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।उन्होंने सभी स्वयंसेवकों से शिविर की गतिविधियों में पूर्ण निष्ठा एवं सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।
एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी अनमोल उपाध्याय ने शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत की।
नेहरू इंटर कालेज के प्रधानचार्य आलोक पाठक ने कहा कि यह सात दिवसीय शिविर स्वयंसेवकों के व्यक्तित्व विकास,नेतृत्व क्षमताऔर सामाजिक सरोकारों को मजबूत करने का माध्यम बनेगा।उन्होंने बताया अनुशासन,टीमवर्क और सेवा भावना पर प्रकाश डालते हुए स्वयंसेवकों को समाज के लिए सकारात्मक कार्य करने हेतु प्रेरित किया।
प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने शिविर में सभी आगन्तुको का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर नेहरू इंटर कालेज के प्रबन्धक सुमित पाठक,नीरज चौहान,विपलव भारती, प्रवीण मिश्रा,विपुल प्रताप सिंह,नितिन मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
संचालन रामौतार मौर्य ने किया।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post

मण्डलायुक्त व रोल प्रेक्षक ने की एसआईआर के कार्यों की समीक्षामतदाता सूची का शुद्ध, त्रुटिविहीन व पारदर्शी होना आवश्यकनोटिस का समयबद्ध निस्तारण कराएं अधिकारीएपिक कार्ड से वंचित न रहे कोई भी पात्र मतदाता