शहर के चंदौसी – बदायूं रोड पर पथरा मोड से ओरछी चौराहे के बीच में पूरी सड़क पर फिसलन बन गई और कई बाइक सवार गिरकर जख्मी हो गए।इसमें मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा के प्रदेश सचिव- रोहित कुमार प्रजापति भी चोटिल हो गए।

पंचू गोपाल

शुक्रवार को चंदौसी के पथरा मोड़ से लेकर ओरछी चौराहे तक मटर के छिलकों का पानी सड़क पर बिखरा हुआ था। चौपहिया वाहन तो इसमें से निकल गए, मगर उनके पहियों से चिपककर यह पदार्थ सड़क पर दूर तक फैल गया। ऐसे में जैसे ही यहा से बाइक निकली। तो फिसलने लगी। एक-एक करके दोपहर तक कई बाइक गिर गई। यह देख दुकानदार भी विचलित हो उठे। उन्होंने किसी तरह दुपहिया वाहन सवारों को इससे आगाह करने की कोशिश शुरू की। ये तो गनीमत रही कि जो बाइक सड़क पर फिसली, उन पर सवार लोगों को ज्यादा चोट नही लगी। इस सूरत में तो जानलेवा हादसा भी हो सकता था। ऐसा करने वालों के खिलाफ पुलिस-प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post

मण्डलायुक्त व रोल प्रेक्षक ने की एसआईआर के कार्यों की समीक्षामतदाता सूची का शुद्ध, त्रुटिविहीन व पारदर्शी होना आवश्यकनोटिस का समयबद्ध निस्तारण कराएं अधिकारीएपिक कार्ड से वंचित न रहे कोई भी पात्र मतदाता