बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने पांच दिवसीय बुद्ध कथा का फीता काट कर शुभारंभ किया!

बिसौली: बिसौली क्षेत्र स्थित ग्राम नागपुर में शनिवार को पांच दिवसीय भगवान बुद्ध कथा का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य “राजू भैया” एवं देवेंद्र शाक्य प्रधान ने फीता काटकर किया। कथा के शुभारंभ के साथ ही गांव में धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण बन गया।इस अवसर पर बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य का गांव पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। कथा स्थल पर भगवान बुद्ध की जय और बुद्धं शरणं गच्छामि के जयकारों से पूरा माहौल गूंज उठा। उपस्थित श्रद्धालुओं में उत्साह और श्रद्धा का भाव देखने को मिला।

आयोजकों ने बताया कि पांच दिवसीय भगवान बुद्ध कथा का मुख्य उद्देश्य समाज में शांति, करुणा, अहिंसा और समता जैसे भगवान बुद्ध के महान सिद्धांतों का प्रचार-प्रसार करना है। कथा के माध्यम से लोगों को सदाचार, आपसी भाईचारे और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी जा रही है। कथा वाचिक सोनम शाक्य बौद्ध ने बुद्ध कथा सरल, प्रेरक और व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से भगवान बुद्ध के जीवन और उपदेशों को श्रद्धालुओं के समक्ष प्रस्तुत किया!

कथा के पहले दिन कथा वाचिक ने भगवान बुद्ध के जन्म, तपस्या और ज्ञान प्राप्ति से जुड़े प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने बताया कि भगवान बुद्ध ने संसार को हिंसा और वैमनस्य से दूर रहकर प्रेम और करुणा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कथा के दौरान श्रोताओं को आत्मचिंतन करने और अपने जीवन में नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा मिली।

बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य “राजू भैया” ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान बुद्ध का संदेश आज के समय में और भी अधिक प्रासंगिक हो गया है। उन्होंने कहा कि समाज में शांति और समरसता बनाए रखने के लिए बुद्ध के विचारों को अपनाना आवश्यक है। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम समाज को सही दिशा देने का कार्य करते हैं।

पांच दिवसीय भगवान बुद्ध कथा का आज 24 जनवरी को प्रथम दिन है। यह कथा प्रतिदिन श्रद्धालुओं को जीवन में संयम, करुणा और सत्य के मार्ग पर चलने की सीख दे रही है। कथा का समापन 28 जनवरी को होगा, 29 जनवरी के उपरांत भंडारा एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा।इस पावन अवसर पर सचिन कुमार. विमल किशोर. अनिल कुमार. रामदेव. श्रीराम डीलर. मेघराज. सतीश कुमार. नंदराम. प्रदीप कुमार. सोमवीर. जगदीश. चंद्रभान. राजवीर. अवधेश. धर्मवीर सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने आयोजन को सफल बनाने में बढ़-चढ़कर सहयोग किया!!

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post

मण्डलायुक्त व रोल प्रेक्षक ने की एसआईआर के कार्यों की समीक्षामतदाता सूची का शुद्ध, त्रुटिविहीन व पारदर्शी होना आवश्यकनोटिस का समयबद्ध निस्तारण कराएं अधिकारीएपिक कार्ड से वंचित न रहे कोई भी पात्र मतदाता