कार के नीचे फंसा युवक,कई किलोमीटर तक घिसटता रहा

बदायूं। जनपद में दिल दहला देने वाली घटना हुई। कार के नीचे फंसा युवक‌ कई किलोमीटर तक घिसटता रहा। इस दिल दहलाने वाली घटना‌ से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है।
बदायूं के सदर कोतवाली क्षेत्र के लालपुल इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक का शव कार के नीचे फंसकर करीब आठ किलोमीटर तक घिसटता रहा। पीछे चल रहे वाहन चालक ने जब कार सवार को इसकी जानकारी दी, तब कार रोकी गई।
सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस तुरंत पहुंची। पुलिस ने शव को कार के नीचे से बाहर‌‌ निकलवा कर कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।इस दिल दहलाने वाली घटना‌ से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *