बदायूँ : 24 जनवरी। 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जाता है। शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में मतदाता शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
डीएम ने उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को मतदाताओं द्वारा ली जाने वाली शपथ दिलाई। जिलाधिकारी ने 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाता जागरूकता प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा सिगनेचर कर हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन के साथ हुई।
जिलाधिकारी ने बुजुर्ग व दिव्यांगजन मतदाताओं को शॉल ओढ़ाकर, फूलमाला पहनाकर व शील्ड देकर सम्मानित किया। उन्होंने स्वीप कार्यक्रम के अर्न्तगत बीएलओ सुपरवाइज़र को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।





