बिसौली। एसआईआर अभियान के दौरान जिन मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो सकी थी, उनके लिए तहसील सभागार में सुनवाई प्रक्रिया चल रही है। विधानसभा बिसौली में 37 हजार से अधिक मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए थे, इसके बाद अब वे अपने बयान दर्ज करने और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कराने तहसील पहुंच रहे हैं।
गुरुवार को एसडीएम राशि कृष्णा ने एसआईआर अभियान के तहत राधेश्याम, सावित्री देवी, सविता यादव, बतासो, मनोज, भगवान श्री, बिजनेस, पिंकू, राजकुमारी, अंजलि, बबलू कुमार, नन्हीं देवी, प्रेमवती, रोहिणी, विमला देवी, मीना देवी, सुनीता, प्रेमा देवी, सोमवती आदि के गणना प्रपत्रों को डिजिटाइज करने के साथ-साथ पोर्टल पर उनकी मैपिंग कराई गई। एसडीएम राशि कृष्णा ने बताया कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ संचालित की जा रही है। नोटिस के बाद आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का रिकॉर्ड संचित किया जा रहा है और निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। जिससे मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि न रहे। एसडीएम ने संबंधित बीएलओ को निर्देश दिए कि अगर कोई मतदाता किसी कारणवश सुनवाई में उपस्थित नहीं हो पाता है, तो वह उसके घर जाकर वास्तविक स्थिति की जांच करें ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।





