चौधरी किशन लाल मेमोरियल पब्लिक स्कूल ने मनाया वार्षिक उत्सव

बिसौली। चौधरी किशन लाल मेमोरियल पब्लिक स्कूल मोहम्मदपुर मई का दसवां वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। स्कूली छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ नाटक प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
गुरुवार को कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष बिसौली अबरार अहमद व जिला पंचायत सदस्य चंद्रभान सिंह ने किया। चेयरमैन अबरार अहमद ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी। अंत में प्रबंधक परिवार की ओर से चंद्रभान सिंह महिपाल सिंह जगतपाल सिंह सत्यपाल सिंह एवं थान सिंह ने आए हुए मेहमानों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के व्यवस्थापक सौरभ भारती, कुमारी गौरव, सानू चौधरी सहित समस्त स्टाफ। इस अवसर पर राष्ट्रपति पदक प्राप्त नत्थू लाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष यादवेंद्र सिंह यादव, विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र दिवाकर, ग्राम प्रधान धर्मवीर सिंह यादव, एनएएस विशाल सिंह, प्रदेश महासचिव विष्णु यादव, युवा जिलाध्यक्ष शिवम यादव, प्रदेश सचिव सोमेश सिंह, चौधरी गनी कुरैशी, प्रेमपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *