रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर सम्पन्न

बिसौली-सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से ग्राम शरह बघोली में चल रहा सात दिवसीय विशेष शिविर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ वृहस्पतिवार को समापन हुआ। इस अवसर पर व्यक्तित्व विकास पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अथिति महाराणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिल्सी के प्राचार्य डॉ पंकज सिंह द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। एनएसएस की अंशिका गोस्वामी व सौम्या सक्सेना एवं वैष्णवी गुप्ता ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत का प्रस्तुत किया। कार्यक्रम एनएसएस के लक्ष्य गीत उठे समाज के लिए उठे-उठे के साथ प्रारंभ हुआ। मुख्य अतिथि प्राचार्या डॉ.पंकज सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना व्यक्तित्व विकास का पूर्ण मंच है।इसके द्वारा छात्र-छात्राओं का चौमुखी विकास होता है।विशिष्ट अतिथि चौधरी प्रदीप सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि स्वयं सेवक समाज सेवा की भावना को अपने व्यक्तिगत जीवन में भी आत्मसात करें।छात्रा निगम खान,वैष्णवी ने राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के अपने अनुभव छात्र-छात्राओं एवं मुख्य अतिथि के साथ साझा किए। इसके बाद एनएसएस के छात्राओं द्वारा दहेज एक कुप्रथा पर एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। जिसके द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े छात्र-छात्राओं ने दहेज एक कुप्रथा का मंचन किया गया। अंत में कालेज के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नीरज चौहान,विपलव भारती, रामौतार मौर्य, डॉ प्रमोद शर्मा,प्रवीण मिश्रा,विपुल प्रताप सिंह,अश्वनी शर्मा आदि उपस्थित रहे।
संचालन कार्यक्रम अधिकारी अनमोल उपाध्याय ने किया।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post

मण्डलायुक्त व रोल प्रेक्षक ने की एसआईआर के कार्यों की समीक्षामतदाता सूची का शुद्ध, त्रुटिविहीन व पारदर्शी होना आवश्यकनोटिस का समयबद्ध निस्तारण कराएं अधिकारीएपिक कार्ड से वंचित न रहे कोई भी पात्र मतदाता