नगर पंचायत फैजगंज बेहटा में बुधबार राष्ट्रभक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा, जब विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के तत्वावधान में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा के दौरान पूरा नगर ‘भारत माता की जय’ और ‘वन्दे मातरम’ के उद्घोष से गुंजायमान रहा।तिरंगा यात्रा का शुभारंभ विहिप के जिला अध्यक्ष आदरणीय अरविंद जी एवं जिला सामाजिक समरसता प्रमुख आदरणीय लोकेश जी ने संयुक्त रूप से भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित व पूजन करके किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा हमारी आन-बान और शान का प्रतीक है और यह यात्रा युवाओं में राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना जागृत करने का एक माध्यम है। हाथों में तिरंगा थामे सैकड़ों की संख्या में युवाओं का हुजूम जब नगर की गलियों से गुजरा, तो नजारा देखने लायक था। नगरवासियों ने जगह-जगह विशाल तिरंगे पर पुष्प अर्पित कर यात्रा का भावपूर्ण स्वागत किया। अनुशासन और उत्साह के साथ निकाली गई इस यात्रा में कार्यकर्ताओं ने यह संदेश दिया कि राष्ट्र की सेवा और रक्षा के लिए वे शहीद भगत सिंह की तरह अपने प्राणों की आहुति देने से भी पीछे नहीं हटेंगे।यात्रा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए फैजगंज पुलिस की टीम मुस्तैद रही। विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पूर्ण अनुशासन का परिचय देते हुए यात्रा को सफल बनाया।इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, भारी संख्या में युवा और संगठन के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *