बिसौली – गुरुवार को एक गाड़ी ने बाइक सवार दो युवकों को रोंद दिया जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस एंबुलेंस ने फाइलों को बिसौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया
हम आपको बता दें कि हसनैन पुत्र पुत्तन उम्र 19 वर्ष व अनिकेत पुत्र बबलू उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम दूनपुर थाना फैजगंज बेहटा एक ही बाइक पर सवार होकर बिसौली किसी काम से आ रहे थे तभी बिसौली की ओर से तेज रफ्तार जा रही इको गाड़ी ने बिसौली आसफपुर रोड बिजली घर के पास जोरदार टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार हसनैन पुत्र पुत्तन व अनिकेत पुत्र बबलू गंभीर रूप से घायल हो गए सड़क हादसे के पश्चात आसपास के लोग बचाव को दौड़े और बिसौली कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने एंबुलेंस के 108 की मदद से घायलों को बिसौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उपस्थित डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर अवस्था को देखते हुए बदायूं जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया वहीं घटना की सूचना पाकर घायलों के परिजन भी मौके पर आ पहुंचे तथा मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है ।





