शादी समारोह में शामिल होने जा रहा मोटर साइकिल सवार पेड़ से टकराया , बायां पैर चोटिल , दो छोटे बच्चे बाल बाल बचेआसफपुर

( बदायूं ) – क्षेत्र के गांव सीकरी निवासी मोटर साइकिल सवार आकाश सागर ( 30 वर्ष ) पुत्र गेंदनलाल अपनी मोटर साइकिल से अपनी भाभी शकुंतला पत्नी विनोद व दो छोटे बच्चों को साथ लेकर थाना बिसौली क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर में अपनी रिश्तेदारी में शादी समारोह में शरीक होने जा था कि रास्ते में थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के अंतर्गत आसफपुर से हादसपुर लिंक रोड के किनारे खड़े पेड़ से आकाश की मोटर साइकिल जा टकराई जिससे मोटर साइकिल चालक आकाश के बाएं पैर में चोट आई है जबकि मोटर साइकिल पर बैठी आकाश की भाभी शकुंतला पत्नी विनोद सहित दो छोटे बच्चों के मामूली चोटें आई हैं ।
राहगीरों की सूचना पर पहुंचे इमरजेंसी एम्बुलेंस चालक राहुल व ई एम टी स्वदेश गंगवार ने घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों की टीम ने मोटर साइकिल चालक आकाश को जिला अस्पताल बदायूं रैफर कर दिया ।
यह समूचा घटनाक्रम बीते गुरुवार शाम करीब 6 बजे के इर्द गिर्द का बताया जा रहा है ।
यहां गौरतलब है कि आसफपुर से हरदासपुर की ओर लिंक रोड के किनारे समकोणीय मोड पर खड़ा पेड़ राहगीरों की जान को खतरा बना हुआ है ।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *