कुंवरगांव में अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई – खनन अधिकारी की दबिश, मिट्टी से भरी ट्राली को बिना चेचिस नंबर के ट्रेक्टर के साथ किया सीज

कुंवरगांव। क्षेत्र में लंबे समय से जारी अवैध मिट्टी खनन पर आखिरकार खनन विभाग ने कड़ा रुख अपना लिया है। बृहस्पतिवार को थाने के नजदीक से खनन अधिकारी की टीम ने अचानक छापेमारी करते हुए मिट्टी से भरी एक बिना चेचिस नंबर के ट्रैक्टर को मिट्टी से लदी ट्राली के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम ने बिना किसी हिचकिचाहट के मौके पर ही वाहन सीज कर कुंवरगांव थाने में खड़ा करा दिया है।
सूत्रों के अनुसार, इलाके में अवैध खनन का खेल काफी समय से बेखौफ चल रहा था। ग्रामीणों की लगातार शिकायतों और बढ़ते विरोध के बाद विभाग हरकत में आया। छापेमारी की भनक लगते ही खनन में शामिल लोग खेत–खलियानों में भाग खड़े हुए, जबकि ट्रैक्टर–ट्राली को टीम ने कब्जे में ले लिया।
खनन अधिकारी का गुलशन कुमार का कहना है कि जब्त वाहन बिना अनुमति मिट्टी से भरा मिला, जिसके आधार पर संबंधित खनन माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बताया जाता है कि यह ट्रेक्टर ट्राली गैर जनपद आंवला से मिट्टी उठाकर कुंवरगांव थाना क्षेत्र में अवैध रूप से खनन में संलिप्त था,

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *