किसान सभा का आयोजन कर नैनो डीएपी की बताई उपयोगितामक्का के बीज का करें नैनो डीएपी उपचार


बदायूँ : 05 फरवरी। गुरुवार को जनपद बदायूं के ग्राम दियूरीजित में किसान सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य विपणन प्रबंधक यतेंद्र तेवतिया ने किसानों से रासायनिक उर्वरकों की खपत कम कर वैज्ञानिक खोजों में सिद्ध अन्य उपयोगी तकनीक जैसे जैविक उर्वरक, नैनो यूरिया, नैनो डीएपी, जल घुलनशील उत्पादों का इस्तेमाल करें। यह उत्पाद पर्यावरण के अनुकूल हैं। कार्यक्रम उपरान्त किसानों को अशोक शर्मा के आलू के खेत जिसमें नैनो डीएपी का इस्तेमाल कर डीएपी आधा उपयोग किया गया है उसका भ्रमण कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कर्मचारियों को रासायनिक उर्वरकों की सब्सिडी के बारे में जानकारी प्रदान की गई। डीजीएम इफको लखनऊ जसवीर सिंह ने मिट्टी परीक्षण के आधार पर संतुलित उर्वरक प्रयोग की जानकारी दी।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post

मण्डलायुक्त व रोल प्रेक्षक ने की एसआईआर के कार्यों की समीक्षामतदाता सूची का शुद्ध, त्रुटिविहीन व पारदर्शी होना आवश्यकनोटिस का समयबद्ध निस्तारण कराएं अधिकारीएपिक कार्ड से वंचित न रहे कोई भी पात्र मतदाता