बदायूँ : 05 फरवरी। मण्डलायुक्त बरेली मंडल बरेली व रोल प्रेक्षक भूपेंद्र एस चौधरी ने गुरुवार को अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के संबंध में कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में अधिकारियों व मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की।
मण्डलायुक्त व रोल प्रेक्षक भूपेंद्र एस चौधरी ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध, त्रुटिविहीन व पारदर्शी होना आवश्यक है, अधिकारी इस पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि जितने भी नोटिस प्राप्त हुए हैं उनकी सुनवाई कर समयबद्ध निस्तारण कराया जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता एपिक कार्ड से वंचित न रहे।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के कार्यों के लिए 112 ए0ई0आर0ओ0 जनपद की समस्त 6 विधानसभा में कार्यरत है। जनपद में 2859 मतदेय स्थल व 1759 मतदान केंद्र है। उन्होंने बताया कि 05 फरवरी 2026 तक 117595 नोटिस डिलीवर किए गए, जिसमें से 22432 पर सुनवाई की जा चुकी है, शेष प्रक्रियाधीन है। बताया कि टोल फ्री नंबर 1950 पर प्राप्त सभी 447 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया है।





