डा. गुंजन गुप्ता की धर्मपत्नी स्वाति वार्ष्णेय ने मानसिक मंदित बच्चों की बीच मनाया जन्मदिन

बिसौली। नगर के प्रभात ग्रामोद्योग सेवा संस्थान द्वारा संचालित मानसिक मंदित आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में डा. गुंजन गुप्ता की धर्मपत्नी स्वाति वार्ष्णेय का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान आश्रम के बच्चों ने ताली बजाकर और जन्मदिन के गीत गाकर स्वाति वार्ष्णेय को बधाई दी। स्वाति वार्ष्णेय ने बताया कि उन्होंने अपना जन्मदिन समाज के हाशिए पर रहने वाले बच्चों के बीच मनाने का निर्णय लिया, इन बच्चों की बीच जन्मदिन मनाकर उन्हें बहुत खुशी महसूस हो रही है। उन्होंने बच्चों को अपने हाथों से जन्मदिन की मिठाई खिलाई, और उपहार भेंट किए। इस अवसर पर पुलकित गुप्ता, नेहा गुप्ता, टिया गुप्ता, शिव, ओम, संस्था के सचिव धर्मवीर सिंह, अनिल कुमार, बंटी, हर्षित कुमार, राजा अहमद, ओम सक्सेना, प्रदीप कुमार, कमल कुमार, शौर्य, राजकुमार, दीपक, बिट्टू, महावीर, वरदान, गुड्डू आदि मौजूद रहे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post