नवागत एसएसपी अंकिता शर्मा ने संभाला बदायूँ का पदभार,, गार्ड ऑफ ऑनर देकर किया गया स्वागत ।

बदायूं – शनिवार को नवांगतुक बदायूं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक़ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ का चार्ज ग्रहण किया गया । तत्पश्चात् पुलिस लाइन्स बदायूँ में नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के आगमन पर उन्हें सलामी गॉर्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया । सर्वप्रथम पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र,बरेली अजय कुमार साहनी द्वारा नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया । तत्पश्चात् जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण द्वारा नवागत एसएसपी का स्वागत किया गया । इस दौरान नवागत एसएसपी ने अधिकारीगण से परिचय प्राप्त किया तथा जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु टीम भावना, पारदर्शिता, कर्तव्यनिष्ठा एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का संदेश दिया । इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र कुमार द्विवेदी,अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 ह्रदेश कठेरिया व अन्य अधिकारी0गण/कर्म0गण उपस्थित रहे ।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post

औरछी/ फैजगंज बेहटा एमएफ हाईवे पर गांव परमानंदपुर के समीप रविवार को तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पिकअप हाईवे किनारे खाई में पलट गई। चालक मौके से फरार हो गया।