बिसौली – शनिवार को गैस की गहमा गहमी के बीच मिलती रही गैस
देश के अन्य हिस्सों की तरह बिसौली में भी गैस की आपूर्ति के लिए लोग कतार में दिखे लेकिन यहाँ की इंडेन गैस एजेंसी की पर्याप्त आपूर्ति के चलते हालात कंट्रोल में रहे ।
ईरान और अमेरिका का युद्ध कोई अजरबैजान और रोमानिया जैसा युद्ध नहीं है जिसे दुनियां देखती रहेगी, बल्कि मौजूदा युद्ध की तपस समूचा विश्व महसूस करेगा, क्योंकि इस युद्ध से पुरे विश्व की ऊर्जा प्रभावित हो रही है ऐसे में भारत भी इस समस्या से अलग नहीं है। युद्ध के माहौल में भारत की पेट्रोलियम और गैस आपूर्ति अब प्रभावित होने लगी है ऐसे में गैस की मांग भी अपेक्षाकृत बढ़ी है, जिस कारण पूर्व स्थापित व्यवस्था इस अतिरिक्त मांग के चलते कुछ अव्यवस्तिथ हो गयी फलस्वरूप लोगों को उनकी अपेक्षानुरूप आपूर्ति न उपलब्ध होने से इस वाबत पैनिक देखा जा रहा है। इस दौरान शुक्रवार को ईरान और भारत की इसके बारे में एक कूटनीतिक वार्ता के सफल होने के बाद ईरान ने ये भरोशा दिया है कि वो भारत के गैस ले जाने वाले जहाजों को सुरक्षित रास्ता मुहैया कराएगा। जाहिर है कि इस खबर से सभी भारतीयों ने राहत की साँस ली है तो भी कुछ उपभोक्ता गैस आपूर्ति को लेकर अभी भी अपसाद की स्तिथि में दिख रहे हैं। बिसौली में शनिवार को भारत गैस और इंडेन गैस एजेंसी पर भारी भीड़ देखी गई जहां भारत गैस एजेंसी स्टॉक की कमी के चलते बंद रही तो इंडेन गैस एजेंसी अपनी पूरी क्षमता से काम करती नजर आई, यहाँ शुक्रवार को भी करीब 400 ग्राहकों को गैस सिलेंडर दिए गए और शनिवार को भी स्टॉक सम्बन्धी कोई परेशानी नजर नहीं आई। जिन उपभोक्ताओं के पास डीएसी नंबर, खाली सिलेंडर, पासबुक, 940 रुपए और कुछ अतिरिक्त समय था वो ख़ुशी ख़ुशी गैस का भरा सिलेंडर लेकर घर लौट रहे थे।





