ईद के मद्देनजर अलर्ट है कुंवरगांव पुलिस:खुराफातियों की नहीं खैर

अमन रस्तोगी की खास रिपोर्ट

बदायूं थानाध्यक्ष राजेश कौशिक के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने थाना क्षेत्र में किया पैदल मार्च

ईद के मद्देनजर थानाध्यक्ष राजेश कौशिक के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने नगर क्षेत्र और आसपास के गांवों में पैदल मार्च किया। पुलिस ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की, साथ ही सोशल मीडिया पर किसी भी भड़काऊ या धार्मिक टिप्पणी से बचने की हिदायत दी।कुंवरगांव पुलिस द्वारा साप्ताहिक बाजार चौराहा,मुख्य चौराहा,आंवला–बदायूं मुख्य मार्ग,होली चौक,मुख्य बाजार, सर्राफा बाजार, सहित मोहल्ला कुरैशियान, मस्जिद मोहल्ला आदि जगह पैदल मार्च कर सुरक्षा का जायजा लिया गया।

इस दौरान थानाध्यक्ष राजेश कौशिक ने कहा कि ईद का पर्व भाईचारे का संदेश देता है। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *