डबल इंजन सरकार की योजनाएं महिलाओं को बना रहीं आत्मनिर्भर और सशक्त :- डॉ संघमित्रा मौर्य

विचार और संगठन के प्रति निष्ठा से ही मजबूत होती भाजपा :- राणा प्रताप सिंह

समर्पित कार्यकर्ता और सिद्धांत आधारित कार्य ही सफलता का आधार :- मनोज कृष्ण गुप्ता

अनुशासन, निरंतर प्रयास और कार्यकर्ता शक्ति से भाजपा का विकास :- डॉ आशीष शर्मा

भगवान दास की खास रिपोर्ट

दातागंज नगर/सहसवान ग्रामीण/कादरचौक/सिविल लाइन/करनपुर :- पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत दातागंज नगर, सहसवान ग्रामीण, कादरचौक, सिविल लाइन, करनपुर मंडल में प्रशिक्षण वर्गों में दातागंज नगर मंडल का प्रशिक्षण वर्ग शिव पैलेस में आयोजित हुआ, जिसका उद्धघाटन प्रदेश मंत्री डीपी भारती ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। सहसवान ग्रामीण मंडल का प्रशिक्षण वर्ग प्रेम रिसॉर्ट में आयोजित हुआ, जिसका उद्धघाटन जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। कादरचौक मंडल का प्रशिक्षण वर्ग ममता उत्सव लॉन में आयोजित हुआ, जिसका उद्धघाटन वरिष्ठ नेता मनोज कृष्ण गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। सिविल लाइन मंडल का प्रशिक्षण वर्ग वैभव लॉन में आयोजित हुआ, जिसका उद्धघाटन वरिष्ठ नेता राणा प्रताप सिंह ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। करनपुर मंडल का प्रशिक्षण वर्ग ब्लू ऑर्चिड बिसौली में आयोजित हुआ, जिसका उद्धघाटन निवर्तमान कोषाध्यक्ष डॉ आशीष शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

भाजपा सरकार की उपलब्धियां एवं क्रियान्वयन विषय में पूर्व सांसद डॉ संघमित्रा मौर्य ने कहा कि डबल इंजन सरकार द्वारा जनकल्याण के कई कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा उज्ज्वला योजना, जनधन योजना और मातृत्व वंदना योजना जैसी योजनाओं से महिलाओं को लाभ मिला है, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार आया है और वे आत्मनिर्भर बन रही हैं।

बूथ प्रबंधन विषय पर प्रदेश मंत्री डीपी भारती ने कहा भाजपा का बूथ कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। बूथ स्तर पर सक्रियता, नियमित संपर्क और योजनाबद्ध कार्य ही संगठन की सफलता सुनिश्चित करते हैं। इसलिए बूथ समिति को निरंतर सक्रिय रखना आवश्यक है।

कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि विषय पर जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा भाजपा को आगे बढ़ाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना आवश्यक है। मंडल से लेकर बूथ स्तर तक संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करते हुए नए कार्यकर्ताओं को जोड़ना और दायित्वों का सही निर्वहन करना संगठन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

वैचारिक अधिष्ठान विषय में वरिष्ठ नेता राणा प्रताप सिंह ने कहा भाजपा का आधार स्पष्ट सोच और संगठनात्मक प्रतिबद्धता है। कार्यकर्ताओं को संगठन के मूल विचारों को समझते हुए उसी दिशा में कार्य करना चाहिए, जिससे संगठन की एकरूपता और मजबूती बनी रहे।

वैचारिक अधिष्ठान विषय पर वरिष्ठ नेता मनोज कृष्ण गुप्ता ने कहा भाजपा की दिशा और मजबूती उसके स्पष्ट सिद्धांतों और कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता पर निर्भर करती है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता निर्धारित विचारों के अनुसार कार्य करते हुए संगठन की एकरूपता बनाए रखता है, जिससे संगठनात्मक कार्यों में स्थिरता और प्रभावशीलता बनी रहती है।

इतिहास एवं विकास विषय पर निवर्तमान कोषाध्यक्ष डॉ आशीष शर्मा ने कहा कि भाजपा की यात्रा निरंतर प्रयास, संगठनात्मक अनुशासन और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी का परिणाम है। समय के साथ संगठन ने अपनी कार्यप्रणाली को मजबूत करते हुए निरंतर विस्तार किया है और आज एक सशक्त संगठन के रूप में कार्य कर रहा है।

प्रशिक्षण वर्ग में विभिन्न विषयों पर सात सत्रों में पूर्व चैयरमैन दीपमाला गोयल, वरिष्ठ नेता डॉ शैलेश पाठक, जिला महामंत्री एमपी सिंह राजपूत जिला महामंत्री शैलेंद्र मोहन शर्मा, जिला महामंत्री जोगेंद्र पटेल, जिला उपाध्यक्ष भगवान सिंह मौर्य, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप चौधरी, जिला उपाध्यक्ष आशीष शाक्य, जिला उपाध्यक्ष संदीप चौहान, निवर्तमान जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, निवर्तमान जिला महामंत्री डॉ अरुण प्रकाश, निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष नेकपाल कश्यप, निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय, जिला मंत्री अजय तोमर, जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा धीरज पटेल, जिलाध्यक्ष केशव चौहान, जिला मंत्री रचना शंखधार, जिला संयोजक सोशल मीडिया अनुराग दीक्षित, देवेश तोमर, शिवम शंखधार ने अपने विषयों पर संबोधित किया।

इस अवसर पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, पूर्व विधायक धर्मेंद शाक्य, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव, ब्लॉक प्रमुख ओम कृष्ण सागर, ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र राजपूत, ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह, विक्रांत यादव, चैयरमैन नैना गुप्ता, मुड़िया धुरेकी चैयरमैन अनुपम पाठक, जिला पंचायत सदस्य महेश शाक्य, रामेश्वर दयाल मौर्य, राजेश्वर सिंह पटेल, सुरेंद्र सिंह, ज्ञान सिंह शाक्य, रविन्द्र नाथ शर्मा, डालचंद्र शाक्य, राजपाल सिंह, नंनद किशोर पाठक, रजनीश शर्मा, राकेश माहेश्वरी, दीपक चौहान, विवेक, ओमकार यादव, रामरत्न राणा, सुनील कुमार, हरप्रसाद सिंह पटेल, शिवराज सिंह चौहान, सरला चक्रवर्ती, अरविंद कांत, जगपाल सिंह, गजराज, सिंह, ओमेंद्र सिंह चौहान, सतीश चंद्र शर्मा, सुभाष मैथिल, विजय रत्न फौजी, नंद किशोर, आशा दीक्षित, शिव कुमार गुप्ता, हेमचंद्र गौतम, डॉ वीरेश कुमार, गोपी चंद्र पाल, नरेश चंद्र गुप्ता, रमेश चंद्र सैनी, नरेंद्र यादव, रामवीर मिश्रा, महेंद्र पाल गुप्ता, दिनेश चंद्र गुप्ता, अनार सिंह राजपूत, गोपाल शर्मा, दिनेश कुमार राजपूत, वीर सिंह, सर्वेश शाक्य, वीरपाल सिंह यादव, सुरेंद्र गुर्जर, सुनील कुमर सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

c

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post