जिला गंगा समिति, सामाजिक वानिकी प्रभाग बदायूं के तत्वावधान में हुआ गंगा स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ ।

गंगा स्वच्छता पखवाड़ा दिनांक 16 मार्च से 31 मार्च 2026 के क्रम में आज दिनांक 16/03/2025 को
एचoपीoइंटरनेशनल कालेज बदायूं में छात्र छात्राओं को गंगा स्वच्छता की शपथ जिला परियोजना अधिकारी अनुज प्रताप सिंह के द्वारा दिलाई गई, ने बताया कि पूरे भारत के सभी जनपदों में गंगा किनारे स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जा रहा है , जिसमें गंगा स्वच्छता और गंगा की अविरलता एवं निर्मलता को लेकर जिला गंगा समिति बदायूं के तत्वावधान में 16- से 31 मार्च तक जनपद बदायूं में गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा हैं गंगा स्वच्छता पखवाडा कार्यक्रम में विद्यालय की प्रबंधक ने सभी छात्र छात्राओं से कहा कि हम सभी को इस अभियान का हिस्सा बनकर गंगा मैया को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने में प्रतिदिन अपना सहयोग देना चाहिए कार्यक्रम में पेंटिंग प्रतियोगिता क्विज प्रतियोगिता एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया सभी विजेता प्रतिभागियों को कॉलेज की प्राचार्या रीतिका चावला और डी पी ओ अनुज सिंह द्वारा पुरस्कृत किया गया कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता होप यूनिटी फोर हैल्पिंग वेलफेयर फाउण्डेशन की निदेशक डॉ कृष्णा सिंह कैलाश घाम ट्रस्ट कछला के डायरेक्टर संचित सक्सेना एवं कालेज का समस्त स्टाफ एचo पीo इंटरनेशनल कालेज से अनीता पाठक शलभ तिवारी प्राचार्य डॉ रितिका चावला अभिजीत गुप्ता दिनेश पटेल वैष्णवी राठौड़ अक्षय सक्सेना अनीता पटेल कुमकुम समेत समस्त कालेज स्टाफ मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ कृष्णा सिंह ने किया l

रिपोर्टर रामू सिंह

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *