जायंट्स स्टार क्रिकेट चैंपियनशिप की विजेता टीम को अबरार अहमद ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया

बिसौली। जायन्ट्स ग्रुप ऑफ बिसौली स्टार द्वारा आयोजित ‘जायन्ट्स स्टार क्रिकेट चैंपियनशिप’ का मदन लाल इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर भव्य समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में जायंट्स स्मेशेर्स ने थँडर जायंट्स को रोमांचक मैच में 3 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की।
रविवार को आयोजित फाइनल मैच में जायंट्स स्मेशेर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में 91 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में उतरी थँडर जायन्ट्स की टीम ने धीमी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 12 ओवर में मात्र 87 रन ही बना पाए। विजेता टीम की ओर से मैन ऑफ़ दि मैच शिविन अग्रवाल ने सर्वाधिक 25 रन बनाए और एक विकेट लेकर अपनी टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उपविजेता टीम की ओर से सर्वाधिक नाबाद 30 रन नितिन वार्ष्णेय ने बनाये जिन्हे सर्वाधिक रन व सर्वाधिक सिक्सर का अवार्ड दिया गया, अध्यक्ष सौरभ गुप्ता ने 16 रन बनाये। सचिव शशांक भिल्ला ने सर्वाधिक 3 विकेट लेकर सर्वाधिक विकेट का पुरस्कार अपने नाम किया। स्कोरर शिवांग अग्रवाल व अक्षत अग्रवाल रहे। कमेंटेटर प्रवीन अग्रवाल नादान व अंपायर उदित व शिवम् रहे। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद, सभासद कृष्णा वार्ष्णेय, नमित सभासद संगीता रस्तोगी, जायन्ट्स ग्रुप महिला समृद्धि की अध्यक्ष कंचन सक्सेना द्वारा विजेता टीम को ट्रॉफी, प्रत्येक खिलाडी को मैडल प्रदान किया गया। इस अवसर पर जायंट्स ग्रुप ऑफ बिसौली स्टार के यूनिट डायरेक्टर अनुपम वार्ष्णेय,फेडरेशन ऑफिसर नितिन गुप्ता व रूपम गुप्ता, कोषाध्यक्ष गौरव वार्ष्णेय, मोहित वार्ष्णेय, विपुल वार्ष्णेय, राजू साहनी, मुकेश यादव, जितेन्द्र वार्ष्णेय, डॉ. गुंजन वार्ष्णेय, अमित अग्रवाल, मनोज यादव, संदीप गुप्ता, मयंक अग्रवाल, निशांत गोयल, दीपक वार्ष्णेय, शिप्रम शर्मा, रिंकू अग्रवाल, विकास गुप्ता,अंकुर अग्रवाल, अमित बाबू, मधूप अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post

औरछी/ फैजगंज बेहटा एमएफ हाईवे पर गांव परमानंदपुर के समीप रविवार को तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पिकअप हाईवे किनारे खाई में पलट गई। चालक मौके से फरार हो गया।