कार्ड धारकों को अब 14 मई तक राशन वितरण होगा

बिसौली। राशन कार्ड धारकों को क्षेत्र में निर्धारित तिथि पर राशन वितरण नहीं हो पाने के कारण प्रशासन द्वारा राशन वितरण की तिथि आगे बढ़ाकर 14 मई कर दी गई है। पूर्ति निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि तकनीकी समस्या एवं अन्य कारणों से कई उपभोक्ताओं को समय पर राशन नहीं मिल सका।
अब नए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपभोक्ताओं को आगामी तिथियों में राशन वितरित किया जाएगा। उन्होंने सभी कार्डधारकों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और नई तिथि के अनुसार उचित दर की दुकानों पर पहुंचकर अपना राशन प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि सभी पात्र लाभार्थियों को समय पर राशन उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक व्यवस्था की जा रही है, ताकि किसी भी उपभोक्ता को परेशानी का सामना न करना पड़े।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *