आवारा पशु और खाद बीज की किल्लत से परेशान किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी

बिसौली। शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की मासिक पंचायत जिला अध्यक्ष रामचंद्र यादव की अध्यक्षता में तहसील परिसर में आयोजित की गई। जिसमें किसानों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान भाकियू अराजनैतिक ने विभिन्न मांगों को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
चौपाल को संबोधित करते हुए एड. रामलखन यादव ने कहा कि छुट्टा गौवंश के कारण किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। रात-रात भर जागकर फसलों की रखवाली करनी पड़ रही हैं। जिला अध्यक्ष रामचंद्र यादव ने कहा छुट्टा गोवंश खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं कई किसानों की पूरी फसल नष्ट हो गई है। उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर खाद और बीज नहीं मिल पा रहे हैं। वह महंगे दामों पर निजी विक्रेताओं से खाद बीज खरीदने को मजबूर हैं। उन्…

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *