नगर पालिका ने चलाया स्व गणना जनजागरूकता एवं सहभागिता अभियान

बिसौली। जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकान की गणना के तहत नगर पालिका में स्व गणना विशेष जनजागरूकता एवं सहभागिता अभियान चलाया गया। जिसमें नगरवासियों से 21 मई तक स्व गणना पूर्ण करने तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की गई। नगर पालिका में आयोजित कार्यक्रम में जनगणना सहायक राजीव कुमार ने बताया कि जनगणना-2027 के तहत 7 मई से 21 मई तक स्व प्रेरणा से स्व गणना अभियान चलाया जा रहा है। इसके माध्यम से परिवार स्वयं अपनी जानकारी जनगणना पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं। इस दौरान वरिष्ठ लिपिक मशकूर खान, जनगणना सहायक राजीव कुमार, लिपिक शीबा इकबाल, लिपिक जितेंद्र कुमार, नदीम अब्बासी, शिवानी, स्वेता चौधरी, राजेश कुमार, रोहित लोहान, हिमांशु मौर्य, रमेश गौतम आदि उपस्थित रहे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post

औरछी/ फैजगंज बेहटा एमएफ हाईवे पर गांव परमानंदपुर के समीप रविवार को तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पिकअप हाईवे किनारे खाई में पलट गई। चालक मौके से फरार हो गया।