अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, एक लोडर व 6 ट्रैक्टर ट्रालियां सीज,

बिसौली। अवैध खनन रोकने के लिए एसडीएम श्री साई आश्रित शाख मुरी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने साफ कह दिया है, किसी भी कीमत पर अवैध खनन को रोका जाए। बृहस्पतिवार को एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार अमित चौधरी ने अवैध खनन के खिलाफ की गई कार्रवाई में एक ट्रैक्टर लोडर और 6 ट्रैक्टर ट्रालियों को कब्जे में ले लिया। उन्होंने चेतावनी दी है कि अवैध खनन में संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उप जिलाधिकारी श्री साई आश्रित शाख मुरी को क्षेत्र में चल रहे अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थी। जिस पर नायब तहसीलदार अमित चौधरी ने कोतवाली क्षेत्र के गांव सिचौली एवं गांव बीरमपुर में छापेमारी की। नायब तहसीलदार अमित चौधरी की गाड़ी को देखकर चालक ने ट्रैक्टर की गति बढ़ाकर भगाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। उन्होंने एक वार्ता में कहा कि अवैध रूप से खनन कर रहे एक लोडर सहित 6 ट्रैक्टर ट्रालियों को पड़कर सीज कर दिया गया है। इस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। तहसील प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *