बिसौली ब्लाक में लगा दिव्यांग चिन्हांकन शिविर, 44 दिव्यागों का हुआ चिन्हांकन

बिसौली। आदर्श जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र द्वारा दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित करने के लिए ब्लॉक स्तर पर चिन्हीकरण शिविर लगाया गया। जिसमें 32 दिव्यागों के लिए ट्राईसाइकिल एवं 12 दिव्यांगो के लिए कैलीपर के लिए चिन्हीकरण किया गया।
बृहस्पतिवार को ब्लॉक परिसर में आयोजित शिविर में दिव्यांगजनों की पहचान कर उनकी आवश्यकताओं के अनुसार व्हीलचेयर, ट्राई साइकिल, जयपुर फुट जैसे उपकरण के लिए चिन्हीकरण किया गया। इसके साथ ही दिव्यांगजनों को उनके अधिकारों और उपलब्ध सरकारी सुविधाओं के बारे में भी जागरूक किया गया, ताकि वह अपने जीवन को बेहतर तरीके से जी सकें। इस दौरान विशेष शिक्षक अखिलेश यादव, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. अमृता सक्सेना, सहायक आदेश शंखधार, रजनीश आदि उपस्थित रहे। इस मौके पर रनवीर सिंह, दिनेश, अशोक कुमार आदि दिव्यांगजन मौजूद रहे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post