ससुराल में भात नौतन आए दंपति की बाइक फिसलकर डंपर से टकराई , महिला घायल , चालक चोटिल

आसफपुर – बीते दिन क्षेत्र के गांव सीकरी में अपनी ससुराल में ओमकार सिंह पुत्र श्यामलाल के घर भात नौयतने आए अंतर्जनपदीय रामपुर क्षेत्र के थाना शाहबाद अंतर्गत गांव नादर गंज निवासी त्रिभुवन पुत्र वकील की मोटर साइकिल के सामने कुत्ता आ गया जिसके चलते मोटर साइकिल फिसलकर डंपर से टकरा गई जिससे मोटर साइकिल पर बैठी त्रिभुवन की पत्नी काजल घायल हो गई व त्रिभुवन को मामूली चोटें आई है । घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम वासियों ने आक्रोश में आकर डंपर एच आर 58 एफ 3835 को जबरन घेर लिया ।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायल काजल को स्थानीय सी एच सी पर भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद काजल के परिजन काजल का इलाज करवाने को चंदौसी के एक निजी अस्पताल में ले गए ।
हालांकि पीड़ित काजल की ओर से अभी तक ट्रक चालक के विरुद्ध कोई प्रार्थना पत्र पुलिस को नहीं मिला है पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
यह आकस्मिक घटना बीते बुधवार देर शाम करीब चार बजे की बताई जा रही है ।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post