बिसौली में कांग्रेसियों ने राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया, राहगीरों को शरबत पिलाया

आई एम खान की खास रिपोर्ट

बिसौली। शुक्रवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का 56 वां जन्मदिन कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष एवं विधानसभा प्रभारी सुशीला कोरी के नेतृत्व में बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी तथा उनके स्वस्थ, दीर्घायु और सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की। इस मौके पर विधानसभा प्रभारी सुशील कोरी ने राहुल गांधी को हर शोषित और वंचित की मजबूत आवाज बताया। उन्होंने कहा कि अब देश की जनता राहुल गांधी की ओर आशा और उम्मीद से देख रही है, और 2029 में राहुल गांधी के नेतृत्व वाली सरकार को चुनकर देश को खुशहाल बनाएगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जन्मदिन समारोह के अंत में मिष्ठान वितरित किया गया और पार्टी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया। इस मौके पर कांग्रेस महासचिव अब्दुल रहमान, नगर अध्यक्ष आमिर हुसैन, अवनीश यादव, वरिष्ठ नेता मुकर्रम खां, पूर्व नगर अध्यक्ष हनीफ कुरैशी, पूर्व सभासद शफीक अहमद फारूकी, वाशु आर्य, इसरार अहमद, तरुण आर्य, सोनू आर्य, प्रदीप कुमार, दिलशाद, आरिफ, अरहान, शराफत, दानिश आदि मौजूद रहे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post

औरछी/फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। बीती रात गांव गनगोली में चोरों ने एक ही रात में तीन घरों और चामुंडा मंदिर को निशाना बनाकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी। वारदात के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।