दबतोरी रेलवे स्टेशन पर महिला से मारपीट, छेड़छाड़ और लूटपाट का आरोप

बिसौली/बदायूं। दबतोरी रेलवे स्टेशन पर एक महिला और उसके परिवार के साथ मारपीट, छेड़छाड़ तथा लूटपाट का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने जीआरपी थाने में तहरीर देकर बहू पक्ष के लोगों समेत करीब 20 व्यक्तियों पर हमला करने, महिलाओं के साथ अभद्रता करने और नकदी व जेवरात लूटने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस से एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है।फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव दावरी निवासी सुनीता पत्नी प्रमोद ने जीआरपी को दी गई तहरीर में बताया कि उसके बेटे की शादी करीब ढाई वर्ष पूर्व हुई थी। पारिवारिक विवाद के चलते उसकी बहू पिछले कई महीनों से अपने मायके में रह रही है। सुनीता का आरोप है कि 18 जून की शाम वह अपनी बेटी जूली, रिश्तेदार कामिनी तथा नाती के साथ ट्रेन से बरेली पहुंची थी। इसी दौरान बहू पक्ष के विकास, पीताम्बर, राजवती, लक्ष्मी समेत करीब 20 लोग वहां पहुंच गए।पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उनके परिवार पर हमला कर दिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की गई तथा उनके कपड़े फाड़कर लज्जा भंग करने का प्रयास किया गया। तहरीर में यह भी कहा गया है कि मारपीट के दौरान हमलावर कानों के कुंडल, नाक की लौंग और करीब 3200 रुपये नकद लूट ले गए।सुनीता ने आरोप लगाया कि आरोपी उसका नाती भी जबरन अपने साथ ले गए। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के बाद पीड़िता ने जीआरपी थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की।फिलहाल जीआरपी पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post

औरछी/फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। बीती रात गांव गनगोली में चोरों ने एक ही रात में तीन घरों और चामुंडा मंदिर को निशाना बनाकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी। वारदात के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।