थाना फैजगंज बेहटा पुलिस द्वारा 5100/-रु0 सहित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

ओरछी:वादी श्री नीरज सिंह पुत्र श्री दिनेश सिंह निवासी ग्राम खेडादास थाना फैजगंज बेहटा जिला बदायूँ की लिखित तहरीर के आधार पर थाना फैजगंज बेहटा पर मु0अ0स0 127/2026 धारा 305 बीएनएस बनाम अज्ञात बावत अज्ञात चोरो द्वारा वांदी की अलमारी में रखे आभूषण व नगदी चोरी करने के सम्बन्धत में पंजीकृत किया गया था । अभियोग उपरोक्त के सफल अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा के आदेशानुसार,अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बिसौली के पर्यवेक्षण में अपराध की रोकथाम एवं वांछित/वारंटी अभियुक्तगण की गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत आज दिनाँक 18.06.2026 को थाना फैजगंज बेहटा पुलिस द्वारा प्रकाश में आये अभियुक्त धर्मैन्द्र पुत्र सरवन निवासी ग्राम बैरीखेड़ा थाना बनियाठेर जनपद सम्भल को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार शुदा अभियुक्त के कब्जे से कुल रुपये 5100 रुपये बरामद हुये । बरामदगी के आधार पर मुकदना उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढौत्तरी की गयी । गिरफ्तार शुदा अभियुक्त को मा0न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post

औरछी/फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव औरछी में शराब के ठेके को हटवाने की मांग को लेकर महिलाओं का आक्रोश दूसरे दिन भी जारी रहा। रविवार को दर्जनों महिलाओं ने फिर से शराब के ठेके पर पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और ठेका बंद करा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारी महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं अपनी मांग पर अड़ी रहीं। वे ठेके के सामने बैठकर प्रदर्शन करती रहीं और गांव के चौराहे से शराब का ठेका हटवाने की मांग करती रहीं।