रेखा ने कहा कि हर बेटी को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण लेना चाहिए
ओरछी:ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संघ के तत्वाधान में नेशनल रेफरी कोर्स का आयोजन लखनऊ के बाबू सिंह के डी इंडोर स्टेडियम में किया गया जिसमें भारतवर्ष से लगभग 500 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया जिसमें जिला बदायूं की महिला ताइक्वांडो कोच रेखा ने प्रतिभाग किया व नेशनल रेफरी परीक्षा उत्तीर्ण की। जिसके साथ वह जिले की पहली महिला नेशनल रेफरी बन गई हैं सेंट थॉमस ताइक्वांडो एकेडमी प्रगति विहार में उनका जोरदार स्वागत किया गया। रेखा ने बताया उनका उद्देश्य जिले में ताइक्वांडो खेल को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाना है जिसके लिए वह पिछले 8 सालों से निरंतर बालक बालिकाओं को ट्रेनिंग दे रही हैं। उनके कोच सुरेश कुमार ने बताया कि 12 साल पहले एक समर कैंप में मेहंदी व सिलाई सीखने आईं रेखा ने उसी कैंप में बच्चों को ताइक्वांडो (कोरियन मार्शल आर्ट) करते हुए पहली बार देखा जिसके बाद उन्होंने मेहंदी व सिलाई छोड़ कर ताइक्वांडो खेल सीखना शुरू किया जिसके लिए वह रोजाना साइकिल से परमानंदपुर से चंदौसी ताइक्वांडो की ट्रेनिंग लेने जाने लगीं जिसके बाद कई राज्य व राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभाग किया। धीरे धीरे उनकी मेहनत रंग लाई और उन्होंने कड़ी मेहनत कर ब्लैक बैल्ट की परीक्षा भी उत्तीर्ण की वह एक सफल कोच हैं तथा सैक़डों बालिकाओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दे चुकी हैं। रेखा ने कहा कि हर बेटी को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण लेना चाहिए सेमिनार में महाराष्ट्र से आए ग्रैंड मास्टर सुभाष पाटिल सर 7 दिन ब्लैक बेल्ट व उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संघ के महासचिव ग्रैंडमास्टर राजकुमार सर 7 दिन द्वारा परीक्षा उत्तीर्ण करने पर रेखा शुभकामनाएं दी गईं






