पन्नालाल नगरपालिका इंटर कालेज में अंतर्राष्ट्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर

सहसवान पन्नालाल नगरपालिका इंटर कालेज में समग्र विकास सेवाश्रम के तत्वावधान में चल रहे पांच दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर के द्वितीय दिवस का शुभारंभ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उझानी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ प्रभाकर मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
शिविर की शुरुआत में उन्होंने साधकों में उत्साह भरते हुए विभिन्न आसन कराए। सूक्ष्म क्रियाएं कराते हुए उन्होंने कहा कि सूक्ष्म व्यायाम शरीर की संधियों को स्वस्थ रखता है और स्नायु मंडल को शक्ति, स्फूर्ति प्रदान करता है। इसके निरंतर अभ्यास से सियाटिका दर्द, घुटना दर्द, पद्मासन में सहायक और बड़ी हुई चर्बी को कम करता है। योग शरीर को स्वस्थ रखने का जीवन कौशल है। हमें योग को सजगता और सहजता से करना चाहिए। हर क्रिया को अपनी सामर्थ्य के अनुसार करना चाहिए। योग थेरेपिस्ट ईशू मालपाणी जीवा आयुर्वेद फरीदाबाद एवं सहयोग शिक्षक अवनि द्वारा यौगिक जांगिंग एवं अन्य योग क्रियाएं कराईं गईं। प्राकृतिक चिकित्सक एवं योग विशेषज्ञ डॉ सविता मालपाणि ने योग के कई टिप्स दिए।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post

औरछी/फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। बीती रात गांव गनगोली में चोरों ने एक ही रात में तीन घरों और चामुंडा मंदिर को निशाना बनाकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी। वारदात के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।