यूपीएमएसआरए की वार्षिक बैठक संपन्न, व्यास शंखधार बने नए अध्यक्ष

बदायूं। उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड मेडिकल एवं सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स एसोसिएशन इकाई की बुधवार को वार्षिक बैठक गौरीशंकर मन्दिर सहस्त्रधाम परिसर में सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती और दवा प्रतिनिधियों के अधिकारों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता दर्ज कराई।बैठक के मुख्य सत्र में आगामी कार्यकाल के लिए स्थानीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। इसमें लोकतांत्रिक प्रक्रिया अपनाते हुए सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। संगठन की कमान सौंपते हुए कामरेड व्यास शंखधार को सर्वसम्मति से स्थानीय इकाई का नया अध्यक्ष चुना गया।इसके अलावा कार्यकारिणी के अन्य महत्वपूर्ण पदों पर सर्वसम्मति से पदाधिकारियों की घोषणा की गई। शुभम दीक्षित उपाध्यक्ष,सतीश पाल सचिव,अभिनव शर्मा कोषाध्यक्ष,सुशांत सिंह सह सचिव के रूप में मनोनीत किया गया। साथ ही संगठन के कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए सचिन शर्मा सहित पांच अन्य वरिष्ठ सहयोगियों को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुना गया है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने फेडरेशन ऑफ मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया और सीटू की नीतियों के तहत दवा प्रतिनिधियों के हक और सम्मान की लड़ाई को और तेज करने का संकल्प लिया। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने नई टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post

औरछी/फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। बीती रात गांव गनगोली में चोरों ने एक ही रात में तीन घरों और चामुंडा मंदिर को निशाना बनाकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी। वारदात के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।