राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन केक काटकर हर्षोल्लास से मनाया, जिला अस्पताल में बांटे फल

बदायूं। शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय परशुराम चौक स्थित शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा में प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने केक काटा,और गोष्ठी की उसके बाद जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कॉर्डिनेटर ओमकार सिंह मौजूद रहे।
जनता की आवाज उठाते हैं राहुल: ओमकार सिंह

गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कॉर्डिनेटर ओमकार सिंह ने कहा कि राहुल गांधी देश के उन चुनिंदा नेताओं में से हैं जो सत्ता से अधिक जनता की आवाज को महत्व देते हैं। उन्होंने किसानों, युवाओं, मजदूरों, छात्रों और आम नागरिकों के मुद्दों को लगातार मजबूती से उठाया है। कठिन राजनीतिक चुनौतियों के बावजूद उन्होंने अपने विचारों और सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया।
सामाजिक न्याय के प्रतीक हैं राहुल: मुन्नालाल
शहर अध्यक्ष मुन्नालाल सागर ने कहा कि राहुल गांधी का राजनीतिक सफर केवल एक नेता का नहीं, बल्कि लोकतंत्र, संविधान, सामाजिक न्याय और देश की एकता में विश्वास रखने वाले करोड़ों लोगों की भावनाओं का प्रतिनिधित्व करता है।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश मीडिया कांग्रेस के महासचिव शशांक राठौर, शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मुकेश बाबू शर्मा, विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सूरजपाल सिंह सोलंकी एडवोकेट, शहर महासचिव शमीम अहमद खान उर्फ फौजी, सचिव रईस अहमद, शहर सचिव श्रीमती आसमां बी, फरीद अहमद, श्याम कुमार, प्रेमपाल, सूरज शाक्य और ओमवीर सिंह खटिक आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post

औरछी/फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। बीती रात गांव गनगोली में चोरों ने एक ही रात में तीन घरों और चामुंडा मंदिर को निशाना बनाकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी। वारदात के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।