अनियंत्रित होकर पकौड़ी की दुकान में घुसा ट्रैक्टर ट्राली,, पकौड़ी विक्रेता की हुई मौत

बिसौली – शुक्रवार को बिसौली इस्लामनगर रोड गांव करनपुर पर एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी पकौड़ी की दुकान में जा घुसी जिससे पकौड़ी विक्रेता की मौत हो गई हम आपको बता दें कि जनपद बदायूं के थाना उघेती क्षेत्र के करनपुर निवासी राहुल पुत्र परमेश्वरी गांव में ही सड़क किनारे पकौड़ी का ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे थे हर दिन की भांति आज भी अपनी दुकान पर आए और दुकान खोलने के बाद शाम को लगभग 6:00 के करीब ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर उनकी दुकान में घुस गई पकौड़ी विक्रेता राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं घटना को दौड़े आसपास के लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया आनन फानन में पकौड़ी विक्रेता राहुल को बिसौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लाया गया जहां डॉक्टरों ने राहुल के लिए मृत घोषित कर दिया वहीं इस घटना से पूरे परिवार में चीख पुकार मच गई सूचना पर पहुंची थाना उघेती पुलिस ने राहुल के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया वहीं पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी घटना के दौरान प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली चालक बेहद नशे में था अनियंत्रित होकर पकौड़ी की दुकान में घुसा और पकौड़ी विक्रेता राहुल की मौत हो गई।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post

औरछी/फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव औरछी में शराब के ठेके को हटवाने की मांग को लेकर महिलाओं का आक्रोश दूसरे दिन भी जारी रहा। रविवार को दर्जनों महिलाओं ने फिर से शराब के ठेके पर पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और ठेका बंद करा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारी महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं अपनी मांग पर अड़ी रहीं। वे ठेके के सामने बैठकर प्रदर्शन करती रहीं और गांव के चौराहे से शराब का ठेका हटवाने की मांग करती रहीं।