बिसौली। मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सकुशल ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से आए धर्मगुरुओं, ताजियादार, जनप्रतिनिधियों और संभ्रांत नागरिकों ने भाग लिया। पुलिस इंस्पेक्टर कमलेश मिश्रा ने उपस्थित लोगों से मोहर्रम के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। श्री मिश्रा ने कहा कि आप सभी की जिम्मेदारी है कि नगर की गंगा जमुनी तहजीब को बनाए रखें और आपसी सामंजस का परिचय दें। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि त्यौहार में खलल डालने वालों से प्रशासन शक्ति से निपटेगा। किसी भी तरह से लोग कानून अपने हाथ में न लें। बैठक में चौकी इंचार्ज अमित चौहान, चौकी इंचार्ज सुभाष सिंह, दबतोरी चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार, मदरसे के प्रिंसिपल मौलाना इफ्तेखार अशरफी, मौलाना अफलाक रजा उवैसी, हाफिज अब्दुल मुक्तदिर अहमद, मशहूद खां हमदम, नगर पालिका सभासद शफीक अहमद बाबू, प्रधान मुस्तरफ खां, सभासद मो. शाकिर अब्बासी, सय्यद मेहशर अली, मो. कमर अंसारी, अंजुमन फरोगे अजा के मुतावल्ली अब्बास रजा आदि मौजूद रहे।















