जायंट्स महिला समृद्धि ग्रुप द्वारा आयोजित तीन दिवसीय योग शिविर का समापन

बिसौली। “स्वस्थ नारी समृद्ध समाज” की भावना के साथ जायंट्स महिला समृद्धि ग्रुप द्वारा आयोजित तीन दिवसीय योग शिविर का समापन रविवार को हुआ। शिविर का मुख्य आकर्षण रहीं योग प्रशिक्षिका लीना वार्ष्णेय जिन्होंने अपनी कुशल तकनीक से महिलाओं को प्राणायाम (कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी) और ध्यान का अभ्यास कराया, जो तनाव मुक्ति और आंतरिक शांति के लिए बेहद कारगर हैं। इसके साथ ही उन्होंने जोड़ों के दर्द और रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाने वाले आसनों की बारीकियां भी सिखाईं। शिविर को संबोधित करते हुए प्रशिक्षिका लीना वार्ष्णेय ने कहा कि यदि घर की महिला स्वस्थ रहेगी, तो पूरा परिवार स्वस्थ रहेगा, इसलिए महिलाओं को अपनी सेहत से समझौता नहीं करना चाहिए। इस अवसर पर ग्रुप की अध्यक्ष कंचन गुप्ता, फेडरेशन आफिसर रूपम गुप्ता, सचिव रुचि वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष रूबी अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष अंजलि अग्रवाल, पूर्व सचिव आंचल वार्ष्णेय, ऋतु साहनी, सरिता वार्ष्णेय, राखी वार्ष्णेय, ममता यादव, पारूल अग्रवाल, डॉ. स्वाति रंजन, रोजी अग्रवाल, मानसी गर्ग, शिवानी अग्रवाल, अंशिका गर्ग, स्मिता यादव, प्रीति वार्ष्णेय, रोचन अग्रवाल, राधिका अग्रवाल, रश्मि वार्ष्णेय, शिखा वार्ष्णेय आदि मौजूद रहीं।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post

औरछी/फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। बीती रात गांव गनगोली में चोरों ने एक ही रात में तीन घरों और चामुंडा मंदिर को निशाना बनाकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी। वारदात के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।