आज दिनांक 21 जून दिन रविवार को श्रीमती संतोष कुमारी स्मृति महाविद्यालय गूरा-बरैला, म्याऊं बदायूं में “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस” के अवसर पर सभी छात्र/छात्राओं, शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारी ने योगशाला कार्यक्रम के तहत योग किया । इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक श्री अंकित पाठक जी ने योग के महत्व बताते हुए कहा कि”योग वह प्रकाश है, कि शरीर को ऊर्जा, मन को शांति और जीवन को संतुलित करता है”।उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से हमारी स्मरण शक्ति अच्छी होती है।उन्होंने कहा कि योग हमारी प्राचीन पद्धति का अनूठा एवं प्राकृतिक चिकित्सक है।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ0 संजीव कुमार सिंह, प्रवक्ता श्री अनिरुद्ध कुमार, श्री आशुतोष मिश्रा, श्री अंकित गुप्ता, श्रीमती कंचन सिंह, श्रीमती खुशबू मथुरिया, कुं0 यशी पाठक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।





