केंद्रीय राज्यमंत्री ने बदायूं को दिया तोहफा,बदायूं-लखनऊ ट्रेन को मिली मंजूरी

बदायूं। कृष्णा लॉन आरके रिसॉर्ट में आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने बदायूं से लखनऊ के लिए नई ट्रेन संचालित होने की जानकारी दी। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता की उपस्थिति में क्षेत्र के लिए इस बड़ी सौगात पर चर्चा की गई।
केंद्रीय राज्यमंत्री के प्रयासों से बदायूं को लखनऊ के लिए सीधी रेल सेवा की मंजूरी मिल गई है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा जारी पत्र के बाद जनपद वासियों का वर्षों का इंतजार खत्म हुआ और जल्द ही इस रूट पर ट्रेन का नियमित संचालन शुरू किया जाएगा।

केंद्रीय राज्यमंत्री ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी
नई रेल सेवा की मंजूरी मिलने के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने सोमवार को बदायूं में प्रेस वार्ता आयोजित की। उन्होंने बताया कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जनता की इस बेहद जरूरी मांग को स्वीकार कर लिया है। मंत्री वर्मा ने कहा, “पहले बदायूं से देश की राजधानी दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन शुरू कराकर दूरी कम की गई थी, और अब प्रदेश की राजधानी लखनऊ को सीधे जोड़कर बदायूंवासियों को एक और बड़ी सौगात दी गई है।”
प्रस्तावित समय: सुबह 5:25 बजे होगी रवाना
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि प्रारंभिक रूप से प्रस्तावित समय सारिणी के अनुसार, यह ट्रेन सुबह 5:25 बजे बदायूं रेलवे स्टेशन से लखनऊ के लिए रवाना होगी। दिनभर का सफर तय कर यह ट्रेन शाम को ही वापस बदायूं लौट आएगी। ट्रेन के नियमित संचालन की अंतिम तारीख की घोषणा रेलवे बोर्ड द्वारा बहुत जल्द की जाएगी।
बदायूं-लखनऊ सीधी ट्रेन सेवा शुरू होने से जिले के हजारों नागरिकों को सीधा फायदा पहुंचेगा मरीज और तीमारदार को लखनऊ के बड़े अस्पतालों में इलाज के लिए जाने वाले गंभीर मरीजों को अब बसों के महंगे और असुविधाजनक सफर से राहत मिलेगी।छात्र व प्रतियोगी को राजधानी में पढ़ाई और परीक्षाओं के लिए जाने वाले युवाओं का समय और पैसा दोनों बचेगा।

व्यापारी लखनऊ की मंडियों और बाजारों से जुड़े कारोबारियों के लिए आवागमन बेहद सुगम और किफायती हो जाएगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए सरकारी और निजी कार्यों से लखनऊ मुख्यालय जाने वाले कर्मचारियों को बड़ी सहूलियत होगी।

केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताते हुए कहा कि भाजपा सरकार में बदायूं रेल कनेक्टिविटी के मामले में तेजी से आगे बढ़ रहा है। गंगा एक्सप्रेस-वे जैसी बड़ी परियोजनाओं के बीच भी सुरक्षित, आरामदायक और बजट अनुकूल यात्रा के लिए लोग रेल को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। इस सीधी रेल सेवा से बदायूं में शिक्षा, रोजगार और क्षेत्रीय व्यापार को एक नई गति मिलेगी।
इस अवसर पर जिला महामंत्री एमपी सिंह राजपूत, जिला उपाध्यक्ष संदीप चौहान, जिला मंत्री विश्वजीत गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी अचल शर्मा एव मीडिया के बंधु उपस्थित रहे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post

औरछी/फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। बीती रात गांव गनगोली में चोरों ने एक ही रात में तीन घरों और चामुंडा मंदिर को निशाना बनाकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी। वारदात के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।