अस्पताल सील की खबर छापने पर पत्रकार को मिली धमकी, थाने में दी तहरीर

सहसवान पत्रकार को खबर प्रकाशित करने पर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है पत्रकार सौरभ गुप्ता ने थाना सहसवान में तहरीर देकर दो लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं पत्रकार सौरभ गुप्ता के अनुसार कुछ दिन पूर्व SDM और CMO की जांच में एक निजी अस्पताल को दस्तावेज पूरे न मिलने पर सील किया गया था। इस खबर को सौरभ ने अपने समाचार माध्यम में प्रकाशित किया था आरोप है कि अस्पताल संचालक हर्ष यादव निवासी अकबरपुर, गुन्नौर ने खबर से नाराज होकर उन्हें सड़क पर रोक लिया और खबर हटाने का दबाव बनाया। मना करने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई सौरभ गुप्ता का आरोप है कि इसके बाद हर्ष यादव के साथी योगेंद्र यादव निवासी दहगवाँ ने तहसील प्रांगण में उन्हें खबर हटाने के बदले पैसे का ऑफर दिया। इनकार करने पर धमकी भरे लहजे में कहा गया कि “बात मान लो तो ठीक है, वरना अंजाम भुगतने को तैयार रहो।” घटना के समय पत्रकार शिव यादव और अबीर सक्सेना भी मौजूद थे
सोशल मीडिया पर छवि खराब करने का आरोप
तहरीर में कहा गया है कि इसके बाद हर्ष यादव द्वारा 2024 के आपसी लेन-देन को लेकर थाने में तहरीर दी गई। इसके तुरंत बाद योगेंद्र यादव ने फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डालकर उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया।
पुलिस से की न्याय की मांग
पीड़ित पत्रकार ने बताया कि हर्ष यादव का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है इस पूरे घटनाक्रम के बाद उन्हें अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है उन्होंने थाना सहसवान में तहरीर देकर दोनों व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही अपनी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की गुहार लगाई है थाना सहसवान में तहरीर दे दी गई है। पीड़ित को पुलिस से निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई की उम्मीद है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post

औरछी/फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। बीती रात गांव गनगोली में चोरों ने एक ही रात में तीन घरों और चामुंडा मंदिर को निशाना बनाकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी। वारदात के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।