नगर में ट्यूबवेलों पर चोरों का धावा, भाजपा नेता समेत तीन किसानों की केबिल चोरी

रुदायन:- रुदायन-चरसौरा मार्ग स्थित खेतों में सोमवार रात अज्ञात चोरों ने ट्यूबवेलों को निशाना बनाते हुए विद्युत केबिल चोरी कर ली। घटना में भाजपा नेता समेत तीन किसानों को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। चोरी की वारदात से क्षेत्र के किसानों में रोष व्याप्त है। जानकारी के अनुसार भाजपा नेता अविनाश भारद्वाज पुत्र आनंद शर्मा, भानूप्रकाश पुत्र रूपसिंह तथा राजेंद्र पासी पुत्र घनश्याम के खेतों पर लगे ट्यूबवेलों से चोर विद्युत केबिल काटकर ले गए। मंगलवार सुबह किसान खेतों पर पहुंचे तो ट्यूबवेलों की केबिल गायब देखकर उनके होश उड़ गए।
पीड़ित किसानों ने बताया कि केबिल चोरी होने से सिंचाई कार्य प्रभावित हो गया है, जिससे फसलों पर संकट खड़ा हो गया है। किसानों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बावजूद चोरों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। घटना की सूचना पुलिस चौकी रुदायन को दे दी गई है। किसानों ने मांग की है कि चोरी में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं क्षेत्र के किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द खुलासा नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे

  1. ↩︎
Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post

औरछी/फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। बीती रात गांव गनगोली में चोरों ने एक ही रात में तीन घरों और चामुंडा मंदिर को निशाना बनाकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी। वारदात के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।