सहसवान थाना क्षेत्र के ग्राम समदा में शुक्रवार रात करीब 10 बजे पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक को गोली मार दी गई। गोली लगने से 38 वर्षीय राजवीर पुत्र रामस्वरूप गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद गांव में हड़कंप मच गया जानकारी के मुताबिक, राजवीर का कुछ लोगों से पुराना विवाद चला आ रहा था। शुक्रवार रात इसी रंजिश के चलते हमलावरों ने उसे निशाना बनाकर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही राजवीर लहूलुहान होकर गिर पड़ा सूचना मिलते ही सहसवान पुलिस मौके पर पहुंची। घायल राजवीर को तुरंत सीएचसी ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं थानाध्यक्ष ने बताया कि पुरानी रंजिश समेत सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। हमलावरों की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा
फिलहाल गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।




