कलश यात्रा के साथ मंदिर में विराजी गई प्रतिमाएंशिव परिवार एवं मां दुर्गा की प्रतिमा हुई स्थापितप्रतिमा विराजमान के बाद हुआ भंडारे का आयोजन

उघैती, संवाददाता गांव खंडुआ में तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के बाद शिव परिवार एवं मां दुर्गा की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा के बाद स्थापित की गईं। नगर भ्रमण पर निकली प्रतिमाओं को कलश यात्रा के साथ गांव में घुमाया गया।
खंडुआ में स्वर्गीय बाबा कमलदास के द्वारा निर्मित मंदिर परिसर में सोमवार से बुधवार तक आचार्य प्रमोद कुमार, सचिन उपाध्याय,रमन शर्मा,विवेक शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का आयोजन किया। बुधवार सुबह 101 पीतवस्त्र धारी श्रद्धालु महिलाओं की कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा के साथ बैंड बाजों पर बज रही भक्ति धुनों पर महिलाओं,युवतियों एवं युवकों ने जमकर डांस किया। रंग गुलाल के बीच लगे जयकारो से वातावरण गुंजायमान हो गया। इसके साथ पीछे से आ रहे शिव परिवार , मां दुर्गा की प्रतिमाओं का ग्रामीणों ने स्वागत कर पूजा अर्चना की है। इसके बाद मंदिर में प्रतिमाओं को मंदिर में विराजमान किया गया। प्रतिमा विराजमान के बाद अटूट भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। धार्मिक आयोजन में अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद उपाध्याय, ठाकुर शैलेंद्र सिंह, सूरज पाल सिंह, डॉ नरेंद्र सिंह,नीरज सिंह,बंटी सिंह, पंजाबी ठाकुर, दुन्नी यादव,धर्मपाल सिंह बाबा जी, सुधांशु उपाध्याय,अनुज जौहरी,ओमवीर सिंह,अमित सिंह का विशेष सहयोग रहा।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post