सपा की मासिक बैठक में चुनावी तैयारियों पर मंथन, जनसंपर्क तेज करने का आह्वान

बिसौली। रविवार को विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की जोन एवं सेक्टर प्रभारी समीक्षा बैठक ग्राम पैगा भीकमपुर में आयोजित की गई। बैठक में जोन एवं सेक्टर प्रभारियों के कार्यों की समीक्षा की गई। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को अधिक सजग होकर गांव-गांव और घर-घर जाकर संगठन को मजबूत करना होगा।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर सतीश प्रेमी ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान है, और बदलाव की उम्मीद समाजवादी पार्टी से कर रही है। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश प्रजापति ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और पूरी निष्ठा के साथ चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख खजाना देवी, पूर्व नगर अध्यक्ष काजी शाहनवाज खान, जिला पंचायत सदस्य भूपेन्द्र दिवाकर, जयपाल सिंह, लोहिया वाहिनी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सोमेश प्रताप, धर्मपाल वाल्मीकि, एड. राजीव यादव, अंटू सिंह सागर, भारत सिंह, सूरज गिहार ने अपने अपने विचार व्यक्त किए, और 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। अंत में विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। मीटिंग में एड. गजेंद्र यादव, एड. मोहित शर्मा, जयपाल सिंह यादव, मुनेंद्र कुमार, फूल सिंह, कल्यान सिंह यादव, के. के. पाल, अवनीश कुमार, तेजवीर सिंह, प्रधान धर्मवीर सिंह, जफर खां, मेवाराम, शिवम यादव, पूर्व प्रधान किशनवीर, जुगल किशोर, डालचंद, सूरजपाल, मुजफ्फर अली, नरेंद्र कुमार, विकास यादव, कपिल देव, धर्मपाल शर्मा, नजर अली, विपिन यादव, हिमांशु पंडित, विनोद कुमार, सुवान अली, सचिन सक्सेना आदि मौजूद रहे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post