ओरछी: विकासखंड आसफपुर क्षेत्र के गांव पिपरिया में संविलियन विद्यालय बिजली विभाग की लापरवाही के कारण विद्यालय पिपरिया के मुख्य द्वार पर बिजली के लटकते तारों के कारण विद्यालय में आने वाले बच्चों और शिक्षकों को निरंतर खतरा बना हुआ है चार्जर तार चिंगारी के साथ टूट कर गिर जाते हैं छात्र छात्राओं को हादसा होने की आशंका बनी हुई है।
जिसके लिए आसफपुर फीडर पर निरंतर लिखित सूचना देने के बाद भी कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। प्रधानाचार्य पंकज गुप्ता ने बताया
ऐसी स्थिति में अगर विद्यालय समय में कोई हादसा होता है तो इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा?





