डा. मुखर्जी के सपनों को साकार कर रही है डबल इंजन सरकारः योगी

कैलाश भारती

इस्लामनगर- भारतीय जनता पार्टी के मण्डल अध्यक्ष श्री राजीव कुमार शर्मा ने मंगलवार को डा. श्याम प्रसाद मुखर्जी की 125 वीं जयंती के अवसर पर तिरंगा चौक पैट्रोल पम्प के पास उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर राजीव शर्मा ने कहा कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश के विकास, राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए जो सपने देखे थे, उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र तथा उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार साकार करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार पश्चिम बंगाल में डा. मुखर्जी से जुड़े सभी महत्वपूर्ण स्थलों के पुन रुद्धार का कार्य भी करा रही है। राजीव शर्मा ने कहा कि बंगाल को पाकिस्तान के खूनी पंजे से बचाने में डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने कहा कि आज वही बंगाल डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को अपना आदर्श मानने वाली भारतीय जनता पार्टी के शासन हिस्सा बना हुआ है। राजीव शर्मा ने कहा कि स्वतंत्र भारत के पहले मंत्री मंडल में खाद्य एवं उद्योग मंत्री के रूप में डा. मुखर्जी ने देश की खाद्य एवं औद्योगिक नीति को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि जब तत्कालीन नेहरू सरकार की नीतियां देश की अखंडता के लिए चुनौती बनने लगी, तब डा. मुखर्जी ने सत्ता का मोह त्यागकर मत्रिमंडल से इस्तीफा देना उचित समझा। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने धारा 370 और तृष्टिकरण की नीति के विरुद्ध जो आंदोलन शुरू किया था, उसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृव से भाजपा सरकार ने साकार किया। कार्यक्रम में कैलाश भारती, निगमेश मिश्रा, अंकित गुप्ता, चन्दन वैश्य, बिट्टू गुप्ता, ब्रजेश सिंह, हरिओम उपाध्याय, मा० अतुल गुप्ता सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post