ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने सुनी फरियादियों की शिकायतें, दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

आई एम खान की खास रिपोर्ट

बिसौली। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्री साई आश्रित शाख मुरी ने अपने कार्यालय में जनसमस्याएं सुनी। उन्होंने अधिकारियों को मौके पर ही त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उनकी सक्रियता से भ्रष्ट और लापरवाह कर्मचारियों में हड़कंप है।
तहसील स्थित उनके कार्यालय पर दूर दराज के गांव से आए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी थी। उप जिलाधिकारी ने प्रत्येक फरियादी की बात धैर्यपूर्वक सनी। कई मामलों में उन्होंने संबंधित कानूनगो एवं लेखपालों से बात कर समय सीमा तय की, और निस्तारण के निर्देश दिए। उनका मुख्य फोकस भूमि विवादों, अवैध कब्जों और राजस्व विभाग से जुड़े लंबित प्रकरणों पर रहा। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्री साई आश्रित शाख मुरी का मानना है कि शासन की मंशा के अनुरूप हर पीड़ित को न्याय मिलना चाहिए और किसी भी फरियादी को अनावश्यक रूप से दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़े। वह शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए लगातार फीडबैक भी ले रहे हैं। क्षेत्र की जनता उनके इस कार्य की सराहना कर रही है

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post