11 हजार वोल्ट लाइन का तार टूटा, 4 भैंसों की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम*

आतिफ निसार जैनू की खास रिपोर्ट

सहसवान क्षेत्र के ग्राम शुकुल्लापुर से सिरकी जाने वाले मार्ग पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया मंदिर के पास से गुजर रही 11,000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का तार अचानक टूटकर नीचे गिर गया उसी समय वहां से गुजर रही भैंसें हाईटेंशन तार की चपेट में आ गईं करंट इतना तेज था कि कृपाल पुत्र सिपटृर सिंह की दो भैंस और राजकुमार पुत्र सिपटृर सिंह की दो भैंस की मौके पर ही मौत हो गई एक साथ चार भैंसों की मौत से दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा भैंसों की मौत होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई पशुपालक परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। भैंसें ही उनके जीवनयापन का मुख्य सहारा थीं घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश है ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर तारों और खंभों की कई बार शिकायत की गई, लेकिन विभाग ने ध्यान नहीं दिया। इसी लापरवाही की वजह से आज चार बेजुबानों की जान चली गई सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा की कार्रवाई शुरू की ग्रामीणों ने पीड़ित परिवारों के लिए बिजली विभाग से उचित मुआवजे की मांग की है फिलहाल गांव में मातम का माहौल है और पीड़ित परिवार सदमे में हैं।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post