भगवान दास की खास रिपोर्ट
बदायूं।भाजपा कार्यालय पर शनिवार को 12 जुलाई से प्रारंभ होने वाले वृक्षारोपण अभियान और डिजिटल लर्निंग ऐप को लेकर पार्टी पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हर्षवर्धन आर्य और जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने संबोधित किया।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हर्षवर्धन आर्य ने कहा कि वृक्षारोपण अभियान केवल पर्यावरण संरक्षण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति सांस्कृतिक जिम्मेदारी और आने वाली पीढ़ियों के प्रति दायित्व है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को जनआंदोलन बनाने में भाजपा कार्यकर्ता अग्रणी भूमिका निभाएंगे।
उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ पौधारोपण करें और लगाए गए पौधों का संरक्षण एवं नियमित देखभाल भी सुनिश्चित करें। “पौधा लगाना जितना जरूरी है, उसे वृक्ष बनाना उससे भी अधिक आवश्यक है”।
हर्षवर्धन आर्य ने डिजिटल लर्निंग ऐप के महत्व पर भी जोर दिया। कहा कि यह ऐप कार्यकर्ताओं को पार्टी की कार्यशैली, विचारधारा और आधुनिक कार्यप्रणाली से जोड़ने का माध्यम है। “निरंतर सीखने वाला कार्यकर्ता ही समाज में प्रभावी भूमिका निभाता है”। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से स्वयं प्रशिक्षण लेकर मंडल, शक्तिकेन्द्र और बूथ स्तर तक हर कार्यकर्ता को इस अभियान से जोड़ने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि भाजपा समाज और राष्ट्रहित के हर अभियान में अग्रणी भूमिका निभाती है। 12 जुलाई से जनपद के प्रत्येक बूथ पर व्यापक वृक्षारोपण किया जाएगा। प्रत्येक कार्यकर्ता कम से कम 10 पौधे लगाने का संकल्प लेगा।
उन्होंने कहा कि पौधारोपण एक दिन का कार्यक्रम नहीं है। लगाए गए प्रत्येक पौधे की नियमित देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित की जाए ताकि यह अभियान हरित विरासत का आधार बने।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि भाजपा अब तकनीकी रूप से भी सशक्त हो रही है। सरल ऐप के माध्यम से जिला, मंडल और बूथ स्तर के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण पूरा कर प्रमाणपत्र डाउनलोड करें।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री शैलेंद्र मोहन शर्मा ने किया।
इस अवसर पर एमपी सिंह राजपूत, जोगेंद्र सिंह पटेल, बीएस मौर्य, सीमा राठौर, सरिता वार्ष्णेय, प्रदीप चौधरी, उदयवीर दिवाकर, संदीप चौहान, अनुज माहेश्वरी, आशीष शाक्य, अजय तोमर, रचना शंखधार, राजवती वर्मा, विश्वजीत गुप्ता, सहदेव सागर, अनुराग दीक्षित, मुनेंद्र शाक्य, अचल शर्मा, अमिता उपाध्याय, केशव चौहान, हाजी सलीम, अनुपम पाठक सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।















