पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम शेरवानी 19 जुलाई को होटल फोर लीफ में करेंगे जनसंवाद

सरल स्वभाव और जनता से सीधे जुड़ाव के लिए जाने जाते हैं सलीम शेरवानी

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुनेंगे जनता के सुख-दुख

बदायूं। पूर्व केंद्रीय मंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सलीम इक़बाल शेरवानी आगामी 19 जुलाई पहुंचकर संवाद करेंगे। अपने सरल स्वभाव और जनता से सीधे जुड़ाव के लिए पहचाने जाने वाले शेरवानी जी इस दौरान स्थानीय जनता, कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध वर्ग से सीधा संवाद करेंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सलीम इक़बाल शेरवानी 19 जुलाई को सुबह 10:00 बजे से स्थानीय ‘होटल फोर लीफ’ में लोगों से मुलाक़ात करेंगे। बदायूं लोकसभा क्षेत्र से पांच बार सांसद रहे सलीम इक़बाल शेरवानी का इस धरती और यहां के निवासियों से हमेशा एक अटूट, आत्मीय और सगा रिश्ता रहा है। उन्होंने राजनीति से ऊपर उठकर हर वर्ग के लोगों को हमेशा पूरा मान-सम्मान दिया है, यही वजह है कि उन्हें आज भी जन-जन का नेता माना जाता है।आयोजकों ने बताया कि इस अनौपचारिक बैठक और मिलन समारोह का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के लोगों से सीधे संवाद करना, उनके सुख-दुख साझा करना और बदायूं के भविष्य व विकास की प्राथमिकताओं पर चर्चा करना है। इस आत्मीय जनसंवाद कार्यक्रम में सभी सम्मानित क्षेत्रवासियों, कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध जनों को सादर आमंत्रित किया गया है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post